ट्विटर किंग बने पीएम मोदी: बिग बी हुए पीछे

tweeter modiनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को पछाड़ दिया है। ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी के 25 अगस्त को 2.21 करोड़ फॉलोवर्स हो गए। मोदी बिग बी से थोड़े ही आगे हैं। अभिनेता के इस समय 2.2 करोड़ फॉलोवर्स हैं।
मोदी जनवरी में शाह रुख खान को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचे थे। उस समय उनके 1,73,71,600 प्रशंसक थे जबकि शाह रुख के 1,73,51,100 फॉलोवर्स थे। फिलहाल शाह रुख तीसरे पायदान पर हैं। उनके 2.9 करोड़ प्रशंसक हैं। मोदी के ट्विटर अकाउंट पर साल 2015 में हर दूसरे महीने करीब दस लाख फॉलोवर्स का इजाफा हुआ। हालांकि इस साल उनके फॉलोवर्स की वृद्धि दर में कुछ कमी आई और करी आठ महीने में करीब 50 लाख का इजाफा हुआ।
ट्विटर पर 2009 से सक्रिय मोदी इस साइट पर दुनिया के दूसरे सर्वाधिक लोकप्रिय राजनीतिज्ञ हैं। उनसे आगे अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं। प्रधानमंत्री मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, मन की बात और सेल्फी विद डॉटर जैसे अभियानों से लोगों को जोडऩे के लिए इस साइट का उपयोग कर चुके हैं।