डीजल-पेट्रोल पर वैट का विरोध, भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला

bjp
लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर ने पेट्रोल-डीजल पर वैट दरों में हुयी वृद्धि के विरोध में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूँका और प्रदर्शन किया पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लॉठी चार्ज किया गया। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने युवा मोर्चा पर लॉठी चार्ज की निन्दा करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश की तानाशाही अखिलेश सरकार धरना प्रदर्शन को भी कुचलने का कार्य कर रही हैं जन भावनाओं को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन भी इस सरकार को मंजूर नही हैं। सपा सरकार पुलिस के दम पर ही अपना रूकबा बनाने में तुली हुयी हैं। महानगर अध्यक्ष ने इंस्पेक्टर आलमबाग विकास पाण्डेय के विरूद्ध कार्यवाही की मांग करते हुये कहा कि युवा मोर्चा के शान्तीपूर्वक प्रदर्शन को उनके द्वारा लॉठी चार्ज कर जनभावनाओं को दबाने का काम किया गया सरकार दोषी पुलिस वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें।