सिंधु-साक्षी और दीपा को 1-1 करोड़ देगी यूपी सरकार

up govtखेल डेस्क। रियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता बैडिमंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु, कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक और जिमनास्टिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली दीपा करमाकर को उत्तर प्रदेश सरकार एक-एक करोड़ रुपए का नगद पुरस्कार देगी। यह घोषणा सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से खिलाडिय़ों के सम्मान समारोह में की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में खेल कोटे के रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने मुख्य सचिव दीपक सिंघल से कहा कि वह खिलाडिय़ों की भर्ती जल्द से जल्द कराएं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 11 महिला खिलाडिय़ों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार देने की घोषण की।