राहुल की पूर्वी उप्र में खाट सभाएं: 6 सितंबर से किसान यात्रा

rahul-gandhi lko

लखनऊ । कांग्रेस उप्र की सत्ता में वापसी के लिए किसान एजेंडे को आगे बढ़ाएगी। पार्टी ‘कर्जा माफ-बिजली हाफ-समर्थन मूल्य का करो हिसाबÓ नारे के साथ जनता के बीच जाएगी। किसानों के कर्ज माफी और बिजली की दरों में आधी कटौती के लुभावने वादे के साथ राहुल गांधी के नेतृत्व में 6 सितंबर से किसान यात्रा शुरू होगी। यात्रा की शुरूआत पूर्वी उप्र के देवरिया के रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से होगी। यह यात्रा लगभग 25 दिन चलते हुए दिल्ली तक जाएगी। पार्टी किसान यात्रा के पहले दिन देवरिया व कुशीनगर में किसानों को जोडऩे के लिए राहुल गांधी की दो खाट (चारपाई) सभाएं करेगी। पहली बार कोई राजनीतिक दल खाट सभा करने जा रहा है।
किसान यात्रा प्रदेश में चल रही 27 साल उप्र बेहाल के नारे के साथ चल रही दो यात्राओं से अलग होगी। किसान यात्रा के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को जोडऩे का अभियान भी चलाएंगें। अगले दस दिनों तक हर दिन 10 घरों में जाकर एक फार्म भरवाएंगें। एक कार्यकर्ता दस दिन में सौ घरों में संपर्क करेगा। किसानों का कर्ज माफ बिजली दर आधा करने व फसलों का बेहतर समर्थन मूल्य दिलाने के लिए फार्म भरवाने के साथ किसानों की सहमति से उसके घर पर कांग्रेस का स्टीकर भी लगाया जाएगा। किसान के मोबाइल से मांग पत्र पर छपे टोल फ्री नंबर पर मिस्डकाल कराना होगा। यात्रा के दौरान खुद राहुल गांधी कुछ घरों में जाकर उनसे फार्म भरवाएंगें।
उप्र में किसानों के कर्ज माफी का मुद्दा सबसे लोकप्रिय माना जाता है। पार्टी का मानना है कि 2009 में केन्द्र में पार्टी के नेतृत्व की सरकार वापस आयी थी। अनुमान है कि उप्र के किसानों पर बैंकों का करीब 25 हजार करोड़ बकाया है। शुक्रवार को पार्टी के नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस उप्र की सत्ता में वापसी करेगी। उन्होने कहा कि खाट सभा का मकसद किसानों के साथ स्वाभाविक माहौल में सरलता से संवाद स्थापित करना है।
राहुल गांधी की किसान यात्रा की कामयाबी के लिए रणनीतिकार प्रशांत किशोर देवरिया में डटे हुए है। प्रशांत किशोर का कहना है कि 27 वर्षों से सत्ता से दूर रही पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव 2017 बेहतर अवसर है। कांग्रेस का संगठन अब भी जमीनी स्तर पर मौजूद है, कार्यकर्ता जोश व ऊर्जा के साथ काम करेंगें तो लड़ाई में जीत सुनिश्चित होगी।
यात्रा प्रभारी व बनारस के पूर्व सांसद राजेश मिश्र ने कहा है कि कर्जा माफ, बिजली हाफ और समर्थन मूल्य का करो हिसाब नारे को लेकर निकाली जाने वाली 25 दिवसीय यात्रा सूबे की दिशा बदल देगी।