फैजाबाद पहुंचे राहुल: हनुमानजी का लेंगे आर्शीवाद

rahul-gandhi newलखनऊ। किसान यात्रा लेकर खाट सभा के लिए गोंडा पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत का किया। किसानों से चर्चा के लिए काफिला राजेंद्रनाथ लहिड़ी इंका डुमरियाडीह पहुंच गया। यात्रा आज फैजाबाद जाएगी लेकिन अयोध्या से होकर नहीं गुजरेगी। राहुल हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंग बली का आशीर्वाद ले सकते हैं। सुरक्षा तंत्र व कांग्रेस रणनीतिकारों ने जिस रूट चार्ट के हिसाब से किसान यात्रा की व्यवस्था की है उसमें 17 प्वाइंट बनाये गए हैं, जिससे अयोध्या नगरी को पृथक रखा गया है।
कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि राहुल फैजाबाद में आठ सितंबर को रात्रि विश्राम करेंगे और नौ सितंबर को सुबह यात्रा की शुरुआत से पहले हनुमानगढ़ी दर्शन को अयोध्या पहुंचेंगे। बता दें कि मंगलवार को देवरिया से आरम्भ यात्रा में किसानों को रिझाने और केंद्र सरकार पर निशाने साधने के साथ ही राहुल गांधी प्रतीकात्मक सियासत को लेकर भी गंभीर हैं। मंदिरों व दरगाहों में मत्था टेकने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ाव भी किया जा रहा है। इसी क्रम में राहुल गांधी का फैजाबाद पहुंचने के बाद हनुमान गढ़ी में जाना भी तय माना जा रहा है। इसी दिन राहुल किछौछा शरीफ दरगाह भी जाएगे और चादरपोशी भी करेंगे। राहुल रात्रि विश्राम अंबेडकरनगर में ही करेंगे।
राहुल गांधी ने दलित दुखी प्रसाद के घर लिया चाय का सुख
काफी लंबे समय बाद राहुल गांधी के फैजाबाद आगमन का यह अवसर होगा। वर्ष 2007 में राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से वार्ता के लिए शहर आए थे। वर्ष 2009 में राहुल गांधी हवाई पट्टी से कुछ दूर स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रुके थे और उनके साथ बैठक की थी। वर्ष 2012 में गोसाईंगंज व मिल्कीपुर क्षेत्र में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। अब नौ सितंबर की सुबह सिविल लाइंस स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन कर राहुल गांधी किसान यात्रा का आरंभ करेंगे।