अखिलेश बोले: अच्छे लड़के हैं राहुल, उप्र आते रहेंगे तो बढ़ेगी दोस्ती

cm newलखनऊ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मु यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अच्छे लड़के हैं। उत्तर प्रदेश आते रहेंगे तो उनसे दोस्ती बढ़ेगी। कुछ दिन पहले राहुल ने भी लखनऊ में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश को अच्छा लड़का कहा था। आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जब मु यमंत्री मीडिया से मुखातिब थे, उसी समय उन्होंने राहुल गांधी को अच्छा लड़का बताया। कहा कि राहुल गांधी अच्छे लड़के हैं। वह अक्सर ही यात्रा पर रहते हैं। एक यात्रा के क्रम में ही इस समय वह उत्तर प्रदेश में हैं। मु यमंत्री ने कहा कि यह सौभाग्य है कि राहुल अमेठी से सांसद हैं।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 29 जुलाई को लखनऊ में कांग्रेस की एक रैली के दौरान अखिलेश की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा लड़का कहा था। अखिलेश ने इस दौरान यह भी कहा कि अगर राहुल उत्तर प्रदेश में ज्यादा रहेंगे तो हमारी भी दोस्ती उनसे अच्छी होगी। अगर दो अच्छे लोग मिल जाएं तो इसमें खराब क्या ?
हालांकि, सपा और कांग्रेस गठबंधन को लेकर पूछे गये सवाल को वह टाल गये। राहुल की तारीफ के बीच में अखिलेश ने एक अखबार के कार्टून का जिक्र करते हुए कहा कि कार्टून में किसान खटिया पर बैठा है, सामने लैपटॉप रखा है और साइकिल खड़ी है।
दरअसल इस समय राहुल गांधी उत्त्र प्रदेश में किसान यात्रा पर हैं। इस दौरान वह खाट सभा भी कर रहे हैं। छह सित बर को देवरिया में आयोजित पहली खाट सभा के बाद ही लोग वहां आयी चारपाईयां लूट ले गये थे। यह घटना प्रदेश में चर्चा की विषय बनी हुई है।