बुरे फंसे प्रधान: महिला ने लगाया रेप का आरोप, पति है नपुंसक

ashok-praनोएडा। सपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान सहित 6 लोगों के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म, आप्राकृतिक यौनाचार, हत्या का प्रयास, छेड़छाड़, मारपीट व दहेज उत्पीडऩ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में अशोक प्रधान का कहना है कि महिला का उसके पति से विवाद चल रहा था। वह विवाद में समझौता कर रहे थे। इसी कारण महिला ने झूठे आरोप लगाए।
पीडि़ता ने शिकायत में कहा कि पूर्व मंत्री व उसके ससुर ने उसके साथ 11 माह तक जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडि़ता का कहना है कि नेता के प्रभाव में नोएडा पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। पीडि़ता ने दिल्ली के मॉडल टाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यहां से केस ट्रांसफर होकर नोएडा आया है।
महिला की शादी सेक्टर-33 के सी ब्लॉक में रहने वाले कारोबारी व कई समाजिक संगठनों से जुड़े पंकज जिंदल के बेटे आशीष जिंदल से हुई है। उसके अनुसार यह शादी उसके पिता के दोस्त व पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ने करवायी थी। उसके अनुसार जब वह ससुराल विदा होकर आयी तो शादी के दूसरे ही दिन अशोक प्रधान ने उसके साथ बदसलूकी की उसके बाद वह हनीमून पर चली गयी। महिला के अनुसार उसके पति ने कहा कि उसकी मां को तांत्रिक ने बताया है कि एक साल तक दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं होने चाहिए।
महिला के अनुसार उसका पति उसे जबरन शराब पिलाकर दूसरे मर्दों के साथ उसका शारीरिक शोषण करता था जिससे उसे काफी तकलीफ होती थी। पीडि़ता के अनुसार उसे जितनी तकलीफ होती थी उसका पति उतना ही खुश होता था। महिला ने आरोप लगाया है कि इस बात को उसने अपनी सास को बताया तो वह अनसुना कर गई। वहीं महिला के मुताबिक उनका पति नपुंसक है।