ट्रंप बोला: बिल क्लिंटन था महिलाओं का शोषक और दरिंदा

Trump-Hillary-Clinton-विदेश डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की चुनावी लड़ाई नफरत की जंग में बदलती दिख रही है। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट एक दूसरे को नीचा दिखाना का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मंगलवार को रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन के पति और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को महिलाओं का सबसे बड़ा शोषक करार दिया। उन्हें दरिंदा कहा। खास है कि महिलाओं के प्रति अश्लील टिप्पणियों के कारण ट्रंप खुद आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। उनकी पत्नी मेलानिया तक कह चुकी हैं महिलाओं के प्रति पति ट्रंप की टिप्पणी उनके लिए अस्वीकार्य हैं।
एंब्रिज पेंसिलवेनिया में एक रैली में ट्रंप ने कहा, अगर हिलेरी व उनके पति और अधिक अनुचित टेप जारी करेंगे तो वह उनके खिलाफ अपने हमले तेज कर देंगे। बिल क्लिंटन राष्ट्रपति पद पर रहते हुए महिलाओं के सबसे बड़े शोषक थे। वह दङ्क्षरदे थे।
ट्रंप (70) ने आरोप लगाया, मीडिया के समर्थन के बगैर हिलेरी को कुत्ता रखवाली की भी नौकरी नहीं मिलती। महिलाओं के साथ व्यवहार के मुद्दे पर मैंने उनके और मीडिया के पाखंड को जगजाहिर किया है। 12 साल पहले कहे गए मेरे शब्दों को लेकर मुझे लताड़ा गया, जबकि यह एक लॉकर रूम की बातचीत थी, लेकिन बिल ने तो भोली-भाली महिलाओं का यौन उत्पीडऩ किया और हिलेरी ने उन महिलाओं पर क्रूरतापूर्ण हमला बोला था।
हिलेरी को कठघरे में खड़े करते हुए ट्रंप बोले कि डेमोक्रेट उम्मीदवार के चरित्र के भीतर झांकना हो तो जानना चाहिए कि बतौर वकील उन्होंने 12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले एक पुरुष का बचाव किया था।
दूसरी ओर हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया है कि वह माफी मांगने के बजाये दूसरों पर निशाना साधने में समय गुजार रहे हैं। प्रेसीडेंशियल डिबेट की दूसरी बहस के दौरान वह बहुत ‘नीचे’ गिर गए थे।
डेट्रॉइट मिशीगन में चुनावी रैली में हिलेरी ने कहा, मेरे और मेरे प्रतिद्वंद्वी के बीच जो अंतर है, वह साफ है। मेरी दोस्त मिशेल ओबामा के बारे में एक ने बहुत अच्छी, जबकि दूसरे ने बेहद घटिया बातें कहीं।
हिलेरी ने कहा, ट्रंप को जब माफी मांगनी चाहिए, तब उन्होंने दूसरों पर निशाना साधने में समय बिताया। ऐसी कई बातें हैं जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।