अखिलेश बोले: परिवार में कोई कलह नहीं

akhilesh cykleलखनऊ। छह विधानसभा क्षेत्रों में आज समाजवादी विकास रथ यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सबसे अधिक खुशी राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के यात्रा को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में आने से हुई। यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने अपनी इस खुशी का इजहार भी किया। लखनऊ के पत्रकारपुरम पहुंचने पर उन्होंने कहा कि नेताजी के साथ प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के यात्रा को रवाना करने के कार्यक्रम में आने की मुझे बेहद खुशी है। उन्होंने कहा कि कल तक लोग बेवजह हवा उड़ा रहे थे कि शिवपाल ने कार्यक्रम में आने से मना कर दिया है। इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि अब समाजवादी परिवार में अब कोई मनमुटाव नहीं है।
मुख्यमंत्री की समाजवादी विकास रथ यात्रा चरणवद्ध तरीके से स्वागत द्वारों और जनमानस के बीच से उठते जिंदाबाद के नारों से मुखातिब होते हुए उन्नाव के नवाबगंज, चमरौली, दही चौकी पहुंचा। यहां भव्य स्वागत से अविभूत हो अखिलेश अपनी यात्रा लेकर आगे के लिए बढ़े। अब उनका काफिला आजादनगर की ओर बढ़ा। यहां के स्पोट्र्स स्टेडियम में सभा को संबोधित करने के बाद तमाम छोटे-बड़े पड़ावों पर रुकते रुकाते मियागंज, चकलवंशी होते विकास यात्रा का प्रथम एपीसोड समाप्त हो गया है। अब सात नवंबर से दूसरा चरण शुरू होगा। इस दौरान अखिलेश ने एक टीवी चैनल को बताया कि समाजवादी परिवार में अब कोई मनमुटाव नहीं है। गठबंधन पर नेताजी का फैसला मान्य होगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस तथा कुछ अन्य दलों से गठबंधन की कवायद पर कहा कि इस बारे में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ही कोई निर्णय करेंगे। अखिलेश ने अपनी, Óविकास से विजय की ओर रथयात्रा Óकी शुरुआत के मौके पर कांग्रेस तथा समाजवादी एवं चरणसिंहवादी दलों के साथ गठबंधन की सम्भावनाओं सम्बन्धी सवाल पर कहा कि सरकार बनाने के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष जी तय करेंगे कि उनको क्या करना है।
वह बहुत सोच समझकर फैसला करेंगे उन्होंने कहा कि अभी गठबंधन की शुरुआत हुई है या नहीं यह भी हमें नहीं पता। क्या बात हो रही है, यह भी हमें नहीं पता। गठबंधन होगा, तब कौन ज्यादा पायेगा या खोएगा, इस बारे में राजनीतिक दलों को खुद ही फैसला करना होगा।