मुलायम को मिला बर्थ डे गिफ्ट: सड़क पर उतरा सुखोई

jet-landing-expresswayलखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उन्नाव के बांगरमऊ में प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने तय सीमा से कम समय में काम पूरा होने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी।
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सीमा के कम समय में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को पूरा करने के साथ ही काम करने विकास के अच्छे काम करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश को बधाई। उन्होंने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से पूरे उत्तर प्रदेश की जनता को फायदा होगा। अब कोई भी रास्ता तय करने में समय कम लगेगा। मुलायम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अधिकारियों में बहुत क्षमता है। इन लोगों ने मेरे द्वारा दी गई समय सीमा में एक्सप्रेस वे बनाया। चार वर्ष में बनने के बजाए एक्सप्रेस वे दो वर्ष में बना है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि मैं किसी भी काम का शिलान्यास नहीं उद्घाटन करता हूं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं अखिलेश जी को बधाई देता हूं।
इससे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अब बनने का काम रुकेगा नहीं। उन्होंने कहा कि अब हम लखनऊ-बलिया एक्सप्रेस वे को भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमको अगर किसानों का सहयोग मिला तो और सड़क बनेंगी। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में रफ्तार के साथ अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। यह सड़क दिल्ली-लखनऊ जोडऩे का काम करेगा। इसकी मदद से मंडियो से किसानों को सीधे लाभ मिलेगा। प्रदेश को एक कोने से दूसरे कोने तक जोड़ेगी सड़क। इतना लंबा किसी प्रदेश के पास नहीं। उन्होंने कहा समाजवादियों का काम देश के लिए उदाहरण है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से जनता को सुविधा होगी। सड़के बनने से विकास तेज होता है। इसको बनाने का काम घोषणा पत्र में था। नेताजी ने हमें बनाने का समय कम करा दिया। इससे यह सड़क 23 महीने में बनकर तैयार हुई। उन्होंने शिलान्यास के समय कहा था कि सड़क कितने दिन में बनाओ गए। उन्होंने 22 महीनों में सड़क बनाने के लिए कहा था और 23 माह में सड़क बनी। अखिलेश ने कहा कि यहां मौजूद सभी लोगों का स्वागत। नेताजी के आने का धन्यवाद देना चाहता हूं।
सीएम अखिलेश यादव ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तो 500 और 1000 के नोट का मुद्दा चल रहा है, लेकिन यह चमत्कारी लोग हैंं चुनाव के समय न जाने कौन सा मुद्दा ले आएं। कहा कि बीजेपी के लोगों के पास काम तो है नहीं, इसलिए इन लोगों से सावधान रहने की जरुरत है। अखिलेश ने दावे के साथ बोलते हुे कहा कि हमारे घोषणापत्र मेंं था कि जब हमारी सरकार बनेगी तो यह सड़क बनेगी।सीएम अखिलेश ने कहा कि नवनीत सहगल ने एक्सप्रेस वे बनाने का काम किया। उन्होंने मंच से नवनीत सहगल को भी याद किया। रेल दुर्घटना पर उन्होंने कहा कि कई लोगों की जान जाने से दुखी हूं। अखिलेश ने कहा कि विपक्षियों ने उत्तर प्रदेश में कोई काम नहीं किया। विपक्षी चुनाव के समय नए-नए मुद्दे लाएंगे। विकास के मामले में किसी से हमारा कोई मुकाबला नहीं। हमने विकास के संतुलन बनाए रखा। मेट्रो के पहले चरण का काम पूरा हो गया है। एक दिसंबर को लखनऊ-मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।
शिवपाल यादव बोले अखिलेश के नेतृत्व में ऐतिहासिक काम हुए। दी बधाई। नेता जी को भी दी बधाई। विशेष बधाई मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को।शिवपाल ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री का पांच बार जिक्र किया पर नाम नहीं लिया। इससे पहले प्रमुख सचिव अवस्थापना रमा रमण ने सरकार की सारी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने एक्सप्रेस वे की उपयोगिता की जानकारी देने के साथ ही इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। रमा रमण ने बताया कि 302 किमी लंबे एक्सप्रेस वे का निर्माण सिर्फ 23 महीने में पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा प्रोजेक्ट पूरा करने में पांच वर्ष का समय लगता है। इसको छह से आठ लेने में भी परिवर्तित किया जा सकता है।
आजम खां ने इशारो इशारो में साधा अमर सिंह पर निशाना। बोले साजिश करने वाले बाज नहीं आते। उन्हें अब चेत जाना चाहिए।
लखनऊ एयरपोर्ट ने देहरादून एयर रुट को बंद किया।1000 फ़ीट के नीचे किसी भी विमान को उडऩा मना।लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स के फ़ाइटर प्लेन का प्रदर्शन हो रहा है। सुखोई के तीन विमानों का आसमान में प्रदर्शन प्रदर्शन हो रहा है। एक्सप्रेस वे पर विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ। लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन रुका।12 -3 बजे तक फ्लाइट का संचालन रोका गया। मुम्बई के 1 रूट, दिल्ली के 2 रूट एटीसी ने बन्द किया।