राहुल नहीं लड़ेंगे अमेठी से अगला चुनाव

rahul-and-priyankaविशेष संवाददाता
लखनऊ। यूपी जहां विधानसभा चुनाव की तैयारी अपने चरम पर पहुंच चुकी है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस की इस खबर से आने वाले समय में भारतीय राजनीति में बड़ा बदलाव होने की आशंका जतायी जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में  कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष और अमेठी से सांसद राहुल गांधी अपना क्षेत्र बदल देंगे और अमेठी से वह चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। कांग्रेस प्रेसीडेंट सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है कि राहुल गांधी अब लोकसभा का चुनाव रायबरेली से लड़ेंगे और अमेठी की बागडोर प्रियंका गांधी के हाथ में होगी। प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी। सूत्रों के अनुसार इस बदलाव की कवायद पार्टी में जोरशोर से चल रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस प्रेसीडेंट सोनिया गांधी का हेल्थ प्राब्लम अब उनको इस बात की इजाजत नहीं दे रहा है कि वह चुनाव मैदान में उतरें। पार्टी के सूत्रों के अनुसार इस नये बदलाव को लेकर पार्टी में तैयारी जोरशोर से शुरू की गयी है।