चुनाव की तारीख आते ही टिकट के लिए शुरू हुई घुड़दौड़

bsp_bjp
लखनऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त ने जैसे ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान किया, टिकटार्थियों में भगदड़ मच गई।Congress-BJP उन्होंने दिल्ली की ओर दौड़ लगा दी। सबको अपनी टिकट की पड़ी है। टिकट के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी निश्चिंत हैं। वे चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।
भाजपा वाले लगा रहे जुगाड़भारतीय जनता पार्टी ने अभी टिकट घोषित नहीं किए हैं। टिकट के नाम पर प्रत्याशियों का दमखम पार्टी कई बार परख चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियां, भाजपा की परिवर्तन यात्रा, महिला सम्मेलन, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आदि में टिकटार्थी भीड़ लेकर पहुंचे हैं। यही कारण रहा कि भाजपा के सभी कार्यक्रमों में पर्याप्त संख्या दिखाई दी। अब टिकटार्थी परेशान हैं टिकट के लिए। जब तक उन्हें बी फार्म नहीं मिल जाता है, तब तक टिकट की कोई गारंटी नहीं है। इसी कारण टिकट के दावेदारों ने लखनऊ और दिल्ली में बैठे अपने आकाओं की शरण ली है। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही टिकट घोषित हो जाएगा।
हर वक्त तैयार: विजय शिवहरेइस बारे में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि हमारा प्रत्याशी पहले से तय हैं। जिसे भी कमल का निशान मिलेगा, वही हमारा प्रत्याशी है। चुनाव की तैयारी पूरी है। हम हर वक्त वोटिंग के लिए तैयार हैं। भाजपा के तमाम कार्यक्रम चुनावी तैयारियों का ही हिस्सा हैं।
कांग्रेस के दावेदार परेशानकांग्रेस ने भी अभी तक किसी के टिकट घोषित नहीं किए हैं। दीपावली से टिकट मिलने की बात कही जा रही है। दिल्ली औऱ लखनऊ में कई बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं हो रहे हैं। इससे प्रत्याशी निराश हैं। बीच में यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, इस कारण टिकट नहीं मिले हैं। बाद में कांग्रेस नेताओं ने ही इस पर विराम लगा दिया। इसके बाद भी प्रत्याशी घोषित नहीं हो रहे हैं।
लम्बे समय से तैयारी:दुष्यंत शर्माकांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रत्याशी तो पार्टी का प्रतीक होता है। चुनाव में काम तो कार्यकर्ता करते हैं और वे लम्बे समय से तैयारी कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी असमंजस मेंसमाजवादी पार्टी में दंगल चल रहा है। इसके चलते यह पता नहीं है कि वर्तमान प्रत्याशियों का टिकट बचेगा या कटेगा। प्रत्याशियों ने भी गतिविधियां रोक दी हैं। जब तक पार्टी के स्तर से स्थिति स्पष्ट नहीं होगी, तब तक कुछ कर नहीं सकते हैं। साइकिल चुनाव चिह्न पर भी असमंजस है। चुनाव सामग्री छपवाने का ऑर्डर रोक दिया गया है।
प्रत्याशी ने कहा- सपा तैयारसमाजवादी पार्टी के फतेहपुरसीकरी से प्रत्याशी लाल सिंह लोधी का कहना है कि पार्टी की पूरी तैयार है चुनाव की। हमारे कार्यकर्ता चुनाव में पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिए जी-जान से लगे हुए हैं। इस बार आगरा की सभी सीटें पार्टी जीतेगी। अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।