अखिलेश का प्रचार अभियान शुरू: विरोधियों पर तंज

cm12octसुल्तानपुर। अखिलेश यादव अपनी चुनावी रैली के लिए सुल्तानपुर पहुंचे। वहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। यह रैली इसौली विधान सभा में हुई। अखिलेश ने अपने भाषण में समाजवादी पार्टी का बखान किया तो वहीं उन्होंने अपनी विरोधी पार्टयों पर तंज भी कसे। उन्होंने अपने संबोधन में जनता से वोट करने की अपील की।
पार्टी का किया बखान
समाजवादी पार्टी का बखान करते हुए अखिलेश ने कहा कि सपा की कथनी और करनी मे फर्क नही, जनता ने साइकिल को जिताने का मन बनाया है। अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करके उन्होंने कहा की समाजवादी पार्टी ने जनता के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। युवाओं के लिए पार्टी ने स्मार्टफोन और लैपटॉप की सुविधा दी है तो वहीँ महिलाओं बुजुर्गों के लिए समाजवादी पार्टी पेंशन की सुविधा भी दी। उन्होंने जमीन देने वाले किसानों भाइयों का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा की पार्टी ने किसानों के लिए मंडी की व्यवस्था की हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे तथा शहरों-गांवों में 24 घंटे बिजली देंगे। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा कोई सरकार बिजली नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि 23 महीने में आगरा से लखनऊ तक 302 किमी का एक्सप्रेस वे बनाया और किसानों को 4 गुना मुआवजा देने का काम किया। वहीं उन्होंने कहा की यह प्रदेश सबसे नौजवान प्रदेश है। उन्होंने कहा की समाजवादी पार्टी ने युवाओं के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा की 108,102 एम्बुलेंस पहले नही थी, हमने दी ।
अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए विरोधियों पर तंज भी कसे। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों ने बताया कि अच्छे दिन आने वाले हैं। जनता जानना चाहती है की कहां है अच्छे दिन। वहीं दिल्ली की जनता को झाड़ू पकड़ा दिया था योग भी करवा दिया। लेकिन जनता का विकास कहीं नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टयों हमारे कामों की नक़ल कर रही है। लकिन कहीं विकास नहीं हो रहा है। नोट बंदी पर उन्होंने कहा की नोटबंदी से आम जनता को तकलीफ हुई है। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा देश नहीं है जहां पर अचानक 500 व 1000 के नोटबंद होने का ऐलान किया जाता है।