डेरा सच्चा सौदा: आज आयेगा फैसला, जुटे लाखों अनुयायी

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर एक साध्वी के यौन शोषण के मामले में शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे तक विशेष अदालत अपना फैसला सुना सकती है। जज जगदीप सिंह यह फैसला सुनाएंगे। सीबीआई कोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है और आर्मी को तैयार रहने कहा गया है। खबर है कि राम रहीम हेलिकॉप्टर से सिरसा से पंचकूला स्थित कोर्ट जाकर पेश होंगे। इससे पहले पंचकूला और सिरसा में उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया है। ऐसे में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।
सिरसा के आसपास के गांवों में कफ्र्यू लगा दिया गया है और पंचकूला में तैनात है। आधी रात के बाद डेरा प्रेमियों को हटाने की बात कही गई थी लेकिन डेरा समर्थक टस से मस नहीं हो रहे हैं। इसी बीच, राम रहीम ने विडियो जारी करके अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और घर वापस जाने की अपील की है। राम रहीम ने विडियो जारी करके कहा, ‘मैंने लोगों को पंचकूला जाने के लिए मना किया था। मैंने शांति बनाए रखने की अपील भी की थी। मैं स्वयं जाकर अदालत का फैसला सुनूंगा। हमें कानून का सम्मान करना चाहिए। शांति बनाए रखें।’