सुपुर्द-ए-खाक हुए मिसाइल मैन डा. कलाम

At mandapam (17)
रामेश्वरम। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में पीएम मोदी भी शामिल हुए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने भी कलाम को अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम सफर में शामिल होने के लिए हजारों लोग बुधवार को ही रामेश्वरम पहुंच गए थे। गुरुवार सुबह मदुरई से रामेश्वरम के लिए एक स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन बुधवार को ही रामेश्वरम पहुंच चुके थे। वह केंद्र सरकार की ओर से वहां तमाम इंतजाम देख रहे थे। इससे पहले रामेश्वरम में आसपास से आये लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय डा.कलाम को विदाई दी।