झारखंड की शिक्षा मंत्री का जनरल नॉलेज: बिहार एक देश है

neera yadav
नई दिल्ली। झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव फिर विवादों में हैं। पिछले दिनों मिसाइल मैन डा.कलाम को जिंदा रहते ही श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वह चर्चा में आयीं थी और इस बार वह बिहार को देश बताने के बाद चर्चा में आयी हैं। शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाली इस शिक्षा मंत्री का शैक्षिक स्तर कितना है अब इस पर सवाल उठने लगे हैं। झारखंड की शिक्षा मंत्री डा. यादव का सामान्य ज्ञान कितना कमजोर है यह साबित हो गया है। मगर इसके बाद भी झारखंड सरकार को उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है।
झारखंड की शिक्षा मंत्री डा. नीरा यादव नहीं जानती हैं कि बिहार देश का एक राज्य है या कोई पड़ोसी देश। एक पत्रकार ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनसे पूछा था कि क्या झारखंड से बिहार चुनाव में कोई नेता वहां कैंपेन के लिए जाएगा। इस सवाल के जवाब में उन्होंने जो कहा उससे सभी दंग रह गए। उनका कहना था कि चूंकि बिहार हमारा पड़ोसी देश है और वहां पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव में उतरेगी, तो उसकी कैंपेन के लिए वहां पर झारखंड के नेता भी जरूर जाएंगे। शिक्षा मंत्री के इस जवाब के बाद सबको गहरा सदमा लगा कि एक राज्य की शिक्षा मंत्री को यह नहीं मालूम कि बिहार राज्य है न कि देश।