शनि उदय: जानिए किन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ

डेस्क। न्याय और कर्म के देवता शनिदेव एक महीने बाद फिर से उदय होने जा रहे हैं। यह साल के पहले सप्ताह में 7 जनवरी को अस्त हुए थे और 9 फरवरी को शनि उदय होंगे। शनि के उदित होने से कई राशियों वालों को उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। मेष, कन्या और मकर राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। शनि 9 फरवरी (मंगलवार) को रात 12 बजकर 50 मिनट पर उदित होंगे।

  1. मेष- शनि के उदित होने से मेष राशि वालों को शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। शनि के कर्म भाव में उदित होने से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रूके हुए कार्य बनेंगे। दोस्तों व परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
  2. कर्क- कर्क राशि वालों को शनि के उदित होने से कई अवसरों की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा। शनि के प्रभाव से आपकी बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होगी। भागदौड़ भरी जिंदगी में आपको थोड़ी राहत मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  3. कन्या- कन्या राशि वालों को शनि के उदित होने से मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे। आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। रिश्तों में कड़वाहट खत्म होगी।
  4. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। व्यापार में लाभ के योग बन सकते हैं। पार्टनर का प्रमोशन हो सकता है। शनि के उदित होने से शिक्षा के क्षेत्र में आ रहीं बाधाएं खत्म होंगी। धन आगमन के योग बनेंगे।
  5. मकर- शनि के उदित होने का लाभ आपको मिलेगा। शनि के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। धन लाभ हो सकता है। शादी-विवाह तय हो सकता है। नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।
  6. कुंभ- शनि का उदित होना कुंभ राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। शनि के प्रभाव से समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जीवन में अनुकूल बदलाव लेकर आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्याएं खत्म होंगी।