उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त: बिजेंद्र यादव

दिनेश शर्मा,गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। ऐसा कहना है जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव का। प्रदेश में प्रति दिन हत्याएं,बलात्कार,छेड़छाड़ और लुट हो रही है। अपराधियों में कानून का डर नहीं है। अलीगढ़ जनपद में दलित बेटी के साथ दुराचार और हत्या कर दी गई। गाजियाबाद जनपद में कानून नाम की कोई चीज नहीं है।अति सुरक्षित पॉश कालोनी राजनगर में दवा व्यापारी के परिवार को बंधक बना कर बदमाशों ने लूट की, गाजियाबाद की जनता में भय का माहौल है। योगी सरकार कानून व्यवस्था के नाम पर विफल हो गई है। योगी जी को इस्तीफा देना चाहिए। जिला प्रवक्ता सलीम सैफी ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि गाजियाबाद की जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। हर किसी जाति धर्म के व्यक्ति का उत्पीडऩ हो रहा है। सरकारी कर्मचारी भी नाराज है। नोटबंदी जीएसटी आर्थिक मंदी से व्यापारी पहले ही खफा चल रहा है। किसान सर्दी में कडक़ड़ाती ठंड से और अब गर्मी में किसान अपनी जायज मांगों के लिए लगातार कई माह से खुले मैदान में संघर्ष कर रहा है। योगी सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।