नीच के गुरु के साथ शनि का संयोग

डेस्क। ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में मंगल और राहु का गोचर चल रहा है। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में चल रहे हैं। सूर्य, शुक्र, बुध और चंद्रमा कुंभ राशि में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। बहुत हिसाब से सभी को चलना है। मंगल और राहु का कुयोग चल रहा है। नीच के गुरु के साथ शनि का संयोग भी अच्छा नहीं कहा जाएगा। अभी फिलहाल एक दिन के लिए सूर्य, चंद्रमा, शुक्र और बुध का एक साथ होना भी ठीक नहीं है। एक दिन बाद स्थिति थोड़ी सी जरूर सुधरेगी क्योंकि चंद्रमा अच्छी पोजिशन में जाने लगेंगे।
राशिफल:
मेष-स्थिति सही है। आय भाव में तमाम ग्रह बैठे हुए हैं। इनकी वजह से आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। शारीरिक स्थिति सही नहीं चल रही है। प्रेम की भी स्थिति ठीक है। जब स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तो आप कैसे आनंद महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको भी सीने में विकार की आशंका है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम करीब-करीब ठीक है। व्यापार की स्थिति मध्यम से उत्तम की ओर जा रही है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मिथुन-भाग्यवश कुछ काम बनेगा। स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। सिर में या नेत्र विकार की दिक्कत आ सकती है। थोड़ा सावधानी बरतें। प्रेम, व्यापार सही चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें। अच्छा होगा।
कर्क-समय सही नहीं चल रहा है। थोड़ा परेशानी वाला समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। नकारात्मक सोच के शिकार हो सकते हैं। व्यापारिक स्थिति भी आपकी सही नहीं है। पिता से अनबन हो सकती है। बजरंग बली की अराधना करते रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नया रोजगार अभी न शुरू करें। नौकरी-चाकरी और व्यापार सामान्य ढंग से चलता रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तकरार से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य डिस्टर्बिंग रहेगा। प्रेम, व्यापार सही चलेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें। किसी भी तरह के निर्णय को थोड़ा सा रोकें, सलाह लें तब शुरू करें। यह सही समय नहीं है। भावुकता पर नियंत्रण आप नहीं रख पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-घरेलू जीवन थोड़ा कलहकारी हो सकता है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम मध्यम है। व्यापार ठीक चलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
धनु-व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। भाइयों, मित्रों के साथ से आप तरक्की करते दिख रहे हैं। सकारात्मक उर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम मध्यम चलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर-पूंजी निवेश अभी न करें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। स्वास्थ्य ठीक है। धनागमन होता रहेगा। मुख रोग पर ध्यान रखें। व्यापार और प्रेम ठीक है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

कुंभ-उर्जा का स्तर ऊपर-नीचे होता रहेगा। अवसाद से बचें। प्रेम की स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य, नरम-गरम बना रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-खर्च पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। हालांकि ठीक-ठाक स्थिति रहेगी आपकी। सरकारी तंत्र से उलझना ठीक नहीं होगा। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार ठीक है। प्रेम में दूरी बनी हुई है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।