रैली में ममता बनर्जी ने पढ़ा दुर्गा पाठ

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के दिन नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक पार्टियों की ओर से मतदाताओं को लुभाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ मंगलवार को बांकुरा में देखने को मिला। जहां टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक रैली को संबोधित करते हुए बीच में दुर्गा पाठ करती हुईं नजर आईं। मंच से दुर्गा पाठ करते हुए ममता बनर्जी का वीडियों भी सामने आया है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब ममता बनर्जी चुनावी जनसभा में दुर्गा पाठ का उच्चारण करते हुए नजर आईं हैं इससे पहले भी नंदीग्राम में एक रैली के दौरान उन्होंने चंडी पाठ का उच्चारण पढ़ा था। चंडी पाठ को दुर्गा सप्तशती या दुर्गा-पाठ भी कहते हैं। चंडी पाठ करना हिन्दु धर्म में काफी शुभ माना गया है। चंडी पाठ राक्षस महिषासुर पर देवी की जीत की व्याख्या करता है।