शांति देवी की प्रतिमा का अनावरण

डेस्क। सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने ननकु पुरवा ग्राम की संस्थापक रही श्रीमती शांति यादव की मूर्ति का वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना कर अनावरण किया। इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमती शांति यादव सामाजिक न्याय की अग्रदूत थी। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन गरीबों की सेवा, शोषितो और वंचितो की सेवा में समर्पित कर दिया। विधायक धर्मराज ने शांति देवी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके सुपुत्र शिवकुमार यादव ने एक आदर्श पुत्र का प्रमाण देते हुए जीवन भर अपने माता पिता की सेवा में समर्पित रहे और उनके स्वर्गवास के उपरांत भी स्मृति के तौर पर अपनी माता की मूर्ति स्थापित कर उनका अनावरण कर एक आदर्श सुपुत्र का प्रमाण दिया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिव कुमार यादव ग्राम पंचायत अधिकारी,सुभाष चंद्र श्रीवास्तव,रामचंद्र यादव बाबू जी,सुनील यादव खंड विकास अधिकारी बहराइच,संदीप यादव,विनय कुमार यादव सदर विधानसभा अध्यक्ष,संतोष जयसवाल नगर अध्यक्ष,दीपक गुप्ता, मो उबैद,आदर्श यादव,यूसुफ अब्दुल्ला समेत सैकड़ों ग्रामीण जन मौजूद रहे।