चारधाम यात्रा के लिए लगेंगे दो पास

देहरादून। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के दर्शन को आने वाले दूसरे राज्य के श्रद्धालुओं को स्मार्ट सिटी के अलावा देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल पर भी पंजीकरण कराना होगा। स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण से उन्हें राज्य में प्रवेश मिलेगा। जबकि, देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल पर पंजीकरण से यात्रा का ई पास मिलेगा। राज्य के यात्रियों को केवल देवस्थानम बोर्ड की साइट पर पंजीकरण कराना होगा। केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश से आने वाले यात्रियों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बावजूद यात्रा तारीख से 72 घंटे पहले की उसी के बाद ई पास जारी हो पाएगा। देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन ने बताया कि यात्रियों की संख्या दर्शन करने के लिए तय की गई है। दर्शन करने के बाद यात्री चाहे तो बदरीनाथ धाम टाउन में कितने दिनों के लिए भी रह सकता है। ये कंट्रोल रूम के नम्बर हैं जहां सम्पर्क किया जा सकता है। 0135559898, 0135552627, 0135552628 इसके अलावा गौचर, ग्वालदम, पांडुकेश्वर, पंडुवाखाल, मोहनखाल, सिरोबगड़, चिरबटिया, सोनप्रयाग, स्यान्सू, नगुण, धनोत्री, डाम्टा में जांच कर इंतजाम किया गया है।