रूसी विवि में गोलाबारी: 8 की मौत

डेस्क। रूस की यूनिवर्सिटी में हैरान कर देने वाली एक गोलीबारी की घटना सामने आई है जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी की घटना के बाद पूरी यूनिवर्सिटी में हडकंप मच गया और छात्र बिल्डिंग से कूदकर भागने लगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि छात्र कितना डर गए थे। इस घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। रूस के पर्म शहर के एक विश्वविद्यालय में सोमवार सुबह हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। रूसी जांच समिति ने यह जानकारी दी। पर्म क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों को लेकर आ रहे अलग-अलग आंकड़ों का फिलहाल मिलान नहीं हो सका है। यनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना से इतना खौफ फैल गयै कि स्टूडेंट अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदकर भागने लगे।