कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान

श्यामल मुखर्जी, गाजियाबाद। नगर निगम के कैंप कार्यालय में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तोमर द्वारा कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी तथा उनकी पत्नी रमा त्यागी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में गंभीर रूप से घायल हुए सही सलामत वापस लाने के लिए वीर चक्र से नवाजा गया था। इसके अलावा उनकी धर्मपत्नी रमा त्यागी भी हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं । नगर निगम के कार्यों में भी समय-समय पर कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी द्वारा सहयोग किया जाता रहा है। इन सभी के उपलक्ष में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तोमर द्वारा नगर निगम के कैंप कार्यालय में कर्नल तेजेंद्र पाल सैनी तथा रमन त्यागी को भिजवा कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहर की स्वच्छता तथा पर्यावरण को बनाए रखने के विषय पर नगर आयुक्त द्वारा उनसे चर्चा की गई तथा स्वच्छ भारत मिशन 2022 उनसे सहयोग करने को अनुरोध किया गया।