नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वेश्यावृति में लिप्त विदेशी महिलाओं के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार विदेशी महिलाओं और उनके एक ड्राइवर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उज्बेकिस्तान की ये आरोपी महिलाएं भारत में अवैध रूप से रह रही थीं। यह सभी महिलाएं 23 से 42 साल के बीच की हैं। हरियाणा निवासी आरोपी ड्राइवर तेज कुमार उर्फ तरुण के बारे में पुलिस ने खुलासा किया है कि वह हर विदेशी महिला से दो हजार रुपये बतौर कमीशन लेता था। महिलाओं के खिलाफ वेश्यावृति करने व अवैध रूप से भारत में रहने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विदेशी महिलाओं का सेक्स रैकेट पकड़ा गया: पांच गिरफ्तार
