कांग्रेस मनायेगी दमन विरोधी दिवस

congress logo
लखनऊ। यूपी कंाग्रेस 17 अगस्त को पुलिस द्वारा की गयी बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और दमन के खिलाफ 19 अगस्त को दमन विरोधी दिवस मनायेगी। सभी जिला-शहर मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन दिया जायेगा और दोषी पुलिस अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग की जायेगी। उक्त घोषणा आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता में प्रदेश कंाग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने की। श्री त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस ने सादी वर्दी में अपनी अकर्मण्यता और बर्बरता पर पर्दा डालने के लिए पत्थरबाजी की सादी वर्दी में लाठियां भांजी और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के लिए कांग्रेसजनों पर पत्थर चलाने का आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा आन्दोलन जारी रहेगा।