आप नेता की पत्नी पर मेहरबान केजरीवाल

kejriwal
नई दिल्ली। कभी अपने बेतुके फैसलों तो कभी सरकार के कामकाज को लेकर हमेशा विवादों के घेरे में रहने वाले दिल्ली के सीएम केजरीवाल एक बार फिर चर्चा में हैं।
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। इस बार मामला हरियाणा के आप नेता नवीन जयहिंद से जुड़ा है। दिल्ली सरकार ने नवीन की पत्नी स्वाति मालीवाल को सी.एम. के एडवाइजर (सलाहकार) पद पर नियुक्त किया है। 1 लाख 15 हजार 881 रुपये के मासिक वेतन के साथ स्वाति को दिल्ली सचिवालय में दफ्तर और सरकारी गाड़ी भी दी गई है। नवीन जयहिंद आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं और योगेंद्र यादव के आलोचक माने जाते हैं।