बिग बॉस सीजन 9 का प्रोमो लांच

BIG-BOSS-9-was-released-promo
मुम्बई। टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस-9 का नया प्रोमो लॉन्च हो गया हैं। बिग बॉस के पहले प्रोमो में एक कपल को एक शर्ट के अंदर स्ट्रगल करते दिखाया गया था, जबकि दूसरे प्रोमो में एक शख्स को चाय और बिस्किट के साथ मुश्किल में दिखाया गया। शो के इस नये प्रोमो में एक लड़की को एक शीशे के सामने खुद की लिपिस्टक को बिगाड़ते हुए देखा जा सकता है। पहले दोनों प्रोमो की तरह ही शो के होस्टर सुपरस्टार सलमान इस बार भी एक दरवाजे से ये सब देख रहे हैं। इसके बाद वो डबल-ट्रबल थीम बताते हैं। सलमान इस तीसरे प्रोमो में बिग बॉस के बारे में सब जगह फैलाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। यह रियलिटी शो कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा।