दामाद से मांगा दहेज तो लगा लिया फांसी

hangs manलखनऊ। लड़कियों की कमी ने दहेज की मांग की व्यवस्था बदल दी है। यूपी के बहराइच में दहेज की मांग से तंग आकर एक विवाहित युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक से लड़की वाले विवाह के दो माह बाद से एक लाख रुपये की मांग करने लगे थे। सुरेंद्र ने फांसी लगाने के साथ ही अपनी व्यथा सुसाइड नोट में लिखी है।
यह घटना बहराइच के ऐरिया गांव की है। 22 साल के सुरेंद्र के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐरिया गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र जग प्रसाद का विवाह छह माह पहले इसी थाना क्षेत्र के चोरपुरवा गांव निवासी रेखा देवी पुत्री चंद्रिका प्रसाद से हुआ था। दामाद से दहेज की मांग से पति पत्नी के बीच तनाव रहने लगा। 26 सितंबर को रेखा ने अपने पिता को एक लाख रुपये देने के लिए सुरेंद्र से कहा। सुरेंद्र ने असमर्थता जताई तो दंपती में कहासुनी हो गई। इससे नाराज पत्नी ने पति से विवाद किया और मायके चली गई। विवाद से परेशान सुरेंद्र ने रात को अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।