भाजपा में बगावत, क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने खुद चुना प्रत्याशी

panchayat_election newउरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला पंचायत सीट गोहन के लिए प्रत्याशी चयन हेतु बैठक में काफी गहमा-गहमी हुई। इस सीट पर 17 प्रत्याशियों ने आवेदन किये थे। उक्त पदाधिकारियों के सामने एक-एक करके सभी प्रत्याशियों का साक्षात्कार लिया गया। अंत में चयन समिति ने चार सदस्यीय पैनल प्रत्याशिता हेतु प्रस्तावित किया। जिसमें राजेंद्र वर्मा पुर्व जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, रामअवतार श्रीवास सरावन, रामकुमार कोरी व शिवराम दोहरे मड़ोरी शामिल किये गये। इस पैनल में शामिल सभी उम्मीदवारों ने वायदा किया था कि उनमें से जो भी प्रत्याशी तय होगा हम तन मन धन से उसी का सहयोग करेगें। भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महामंत्री गजेंद्र राजपूत, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण ओम प्रकाश सिंह, शत्रुघ्न सिंह सेंगर और इंद्रपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि पार्टी के साथ विश्वासघात करके अब एक सपा कार्यकर्ता को प्रत्याशी घोषित किया जा रहा है। यह सहन नहीं किया जा सकता। इसलिए गोहन क्षेत्र के सारे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र सिंह वर्मा पुर को सर्वसम्मति प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जिसकी सूचना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी प्रदेश प्रभारी पंचायत चुनाव सूर्य प्रकाश शुक्ला आदि को दी गई।
शिशुपाल और वीरपाल आमने-सामने, डकोर सीट पर रोमांचक स्थिति
जिला पंचायत के दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज तमाम नामांकन हुए जिसकी वजह से कलेक्ट्रेट में दिन भर गहमा गहमी रही। डकोर जिला पंचायत क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव ने आज अपने नामांकन जुलूस में पूरा जलवा दिखाया। उनके साथ कई गाडिय़ों का काफिला था। दूसरी ओर उन्हीं के गांव के और समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी का उनके सामने पर्चा भरना भी चर्चा का विषय रहा।