कांगेस का आरोप: सपा भाजपा में चल रही जुगलबंदी

congress logo

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांगेस कमेटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में जुगलबंदी चल रही है, जिससे लगातार साम्प्रदायिक तनाव बढ़ रहा है और यह दोनों ही दल अपने-अपने ढंग इसे बढ़ाने में लगे हुए हैं। यूपी कांग्रेस कमेटी के कम्यूनिकेशन विभाग के चेयरमैन और पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी नेकहा कि वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर संतों पर लाठीचार्ज हुआ था कंाग्रेस पार्टी संतो ंके इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल नहीं थी लेकिन गलत ढंग से हुए लाठीचार्ज के विरोध में संतों ने अन्याय प्रतिकार यात्रा का आयोजन किया और इस यात्रा में कांग्रेस विधायक अजय राय और दूसरे कांग्रेस नेता शरीक हुए। इसमें भाजपा के विधायकगण श्यामदेवराय चौधरी, रवीन्द्र जायसवाल, ज्योत्सना श्रीवास्तव एवं बीएचपी नेता साध्वी प्राची भी शामिल थीं। त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि पुलिस के जवानों एवं युवा हिन्दू वाहिनी के लोगों ने आगजनी और हिंसा को अंजाम दिया। जिसके लिए वाराणसी प्रशासन और इंटेलीजेंस की अक्षमता सामने आयी क्योंकि इस अन्याय प्रतिकार यात्रा का समय, रास्ता और भीड़ की पूरी जानकारी प्रशासन को दी गयी थी। अपनी अक्षमता को छिपाने के लिए पुलिस ने जिन 105 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर किये उसमें कंाग्रेस विधायक अजय राय, स्वामी अवमुक्तेश्वरानन्द, युवा कंाग्रेस के कोआर्डिनेटर राघवेन्द्र चौबे आदि लोग जो शंाति व्यवस्था बनाने में लगे थे उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट की गयी जबकि भाजपा के विधायकों, विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं एवं युवा हिन्दू वाहिनी के लड़कों के खिलाफ किसी तरह की कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज करायी गयी। उन्होंने कहा विधायक अजय राय को हवाई अड्डे पर रनवे पर गिरफ्तार किया गया, कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निन्दा करती है। साथ ही युवा कंाग्रेस के कोआर्डिनेटर राघवेन्द्र चैबे को भी गिरफ्तार किया गया। जिला कंाग्रेस के अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा के घर पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। त्रिपाठी ने मांग की कि वाराणसी की पूरी घटना की हाईकोर्ट के सिटिंग जज के द्वारा जांच करायी जाय और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जाय।  त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा और सपा की सरकार पूरे पश्चिमी यूपी में साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ाने में लगी है। दादरी में वहां के केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा, विधायक संगीत सोम और साध्वी प्राची के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गयी। प्रदेश में साम्प्रदायिकता को रोकने के बजाय साम्प्रदायिकता की आग में घी डालने का काम दोनों दल कर रहे हैं। कंाग्रेस पार्टी आगामी 10 अक्टूबर को दादरी में सद्भावना उपवास का आयोजन करेगी।