ऋषि-मुनि भी खाते थे बीफ: रघुवंश प्रसाद

rjd vpनई दिल्ली। बीफ पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघवुंश सिंह ने बीफ को लेकर बड़ा विवादित बयान दिया है। रघुवंश ने कहा है कि बीफ का जिक्र पुराणों में है और ऋषि-मुनि भी बीफ खाया करते थे।
उन्होंने कहा कि बीफ मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। रघुवंश ने कहा कि वैदिक काल में भी लोग बीफ खाते थे और शास्त्रों में इसका प्रमाण भी है। बीफ खाना तब कम किया गया जब बौद्ध धर्म लोकप्रिय हुआ और इसके बाद ही गोहत्या पर लगाम लगी। इससे पहले लालू ने कहा था कि हिंदू भी तो बीफ खाते हैं। चंद दिनों पहले ही लालू यादव ने भी कहा था कि कुछ हिंदू भी गौमांस खाते हैं। इस बयान पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि बाद में सफाई पेश करते हुए लालू ने कहा था कि उन्होंने हिंदुओं के बारे में ऐसा नहीं कहा है। लालू ने कहा कि वे बीफ की बात कर रहे हैं ना कि गो मांस की बात कर रहे। एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि उनके बयान का मतलब गौमांस से नहीं था। बाकी चीजें बाहर रहने वाले हिंदू भी खाते हैं।