2025 में उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस संगठन को हर हाल में किया जाएगा मजबूत,

लखनऊ मई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, राजेश तिवारी ने कह कि 2025 में उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठन को हर हाल में मजबूत कर लिया जायेगा। 100 दिनों में प्रदेश के जिले से लेकर बूथ तक एवं सभी फ्रन्टल विभाग एवं प्रकोष्ठों की इकाईयों का गठन पूर्ण कर लिया जायेगा।उन्होने कहा कि पार्टी ने रायपुर एवं अहमदाबाद के प्रस्ताव के अनुरूप निश्चित समय में 5 स्तरीय संगठन बना लेने का फैसला कर लिया है। संगठन सृजन हेतु पार्टी…

Read More

उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी ,अनुमानित निवेश 3,700 करोड़ रुपये ,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत एक और सेमीकंडक्टर इकाई की स्थापना को मंजूरी दी। देश में पहले से ही पांच सेमीकंडक्टर इकाइयां निर्माण के उन्नत चरणों में हैं। इस छठी इकाई के साथ, भारत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर उद्योग को विकसित करने की दिशा में और प्रगति कर रहा है।आज स्वीकृत इकाई एचसीएल और फॉक्सकॉन का एक संयुक्त उद्यम है। हार्डवेयर विकसित करने और निर्माण करने का एचसीएल का लंबा अनुभव रहा है। फॉक्सकॉन इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र में एक वैश्विक…

Read More

कानपुर के रमईपुर क्षेत्र में 131.69 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित किया जा रहा है फुटवियर पार्क

कानपुर, मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश का पहला फुटवियर पार्क कानपुर के रमईपुर क्षेत्र में 131.69 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित किया जा रहा है। एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुनहरा अवसरयह पार्क विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए एक आकर्षक अवसर लेकर आया है। पार्क में यूनिफॉर्म शूज़, स्पोर्ट्स शूज़, कैजुअल शूज़, मोकासिन्स, बैलेरिनास, सैंडल्स, पीवीसी शूज़ और फिनिश्ड लेदर…

Read More

इंडो नेपाल बार्डर, अवैध निर्माण,अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर चला चाबुक

लखनऊ मईः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल के समीपवर्ती जनपदों में अवैध कब्जों व बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ बुधवार को भी बुलडोजर चला। सीमा के समीप महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत में निरंतर कार्रवाई जारी है। वहीं बुधवार को महराजगंज में दो, श्रावस्ती व बहराइच में एक-एक स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर चाबुक चल चुका है। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सीएम योगी की कार्रवाई जारी है। महराजगंज, श्रावस्ती व…

Read More

अहिल्याबाई होल्कर, धर्म, न्याय और राष्ट्रधर्म का सजीव स्वरूप, 300वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी अभियान

लखनऊ मई। भारतीय जनता पार्टी पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को आयोजित अभियान की कार्यशाला में प्रदेश के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह तथा अभियान की राष्ट्रीय सहसंयोजक श्रीमती कविता पाटीदार ने प्रशिक्षण दिया। प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक संजय राय ने संचालन किया तथा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व अभियान की सहसंयोजक श्रीमती गीता शाक्य ने लोकमाता…

Read More