पंचायत चुनाव: नामांकन प्रारंभ, तैयारियां पूर्ण

गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार प्रात: काल से ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशी संबंधित ब्लाक में अपना-अपना नामांकन पत्र भरेंगे । शासन द्वारा प्रत्येक गांव पर एआरओ तथा आरओ की तैनाती के साथ ही साथ समस्त प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इन ब्लॉकों में रजापुर, भोजपुर, लोनी तथा मुरादनगर ब्लॉक शामिल है। जिला पंचायत के नामांकन हेतु कलेक्ट्रेट में तैयारियां पूरी हो चुकी है। जिलाधिकारी द्वारा नामांकन से पूर्व की स्थिति…

Read More

पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी का प्लान तय

लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार ऐसा होगा जब विधानसभा चुनाव की तरह बड़ी चुनावी सभाओं का आयोजन प्रदेश भाजपा करेगी। पार्टी द्वारा राज्य के सभी जिला पंचायत वार्डों में एक सभा करने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। इन सभाओं को मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, सांसद, विधायक तथा पार्टी के अन्य बड़े नेता संबोधित करेंगे। इसके अलावा जोरदार जनसंपर्क और छोटी-छोटी बैठकों का क्रम हर वार्ड में जारी रहेगा। प्रदेश भाजपा वृहद तैयारी के साथ इस चुनाव में उतरी है। पार्टी का लक्ष्य…

Read More

पंचायत चुनाव में दिखेगा बॉलीवुड का जलवा

डेस्क। पंचायत चुनाव में इस बार बॉलीवुड तडक़ा भी लगने लगा है। फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप रहीं दीक्षा सिंह ने जौनपुर से जिला पंचायत का चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। यहीं नहीं उन्होंने वार्ड संख्या 26 बक्शा से जिला पंचायत सदस्य के लिए पर्चा खरीद भी लिया है। बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकीं दीक्षा सिंह घर-घर जाकर अपने लिए वोट मांगेंगी। दीक्षा बक्शा विकास खंड क्षेत्र के ही चितौडी गांव के रहने वाले जितेंद्र सिंह की बेटी हैं। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया-2015 में भाग लिया था।…

Read More

भाजपा कार्यालय पर जमकर हंगामा: मुर्दाबाद के नारे लगाए

झांसी। जिला पंचायत चुनाव के टिकट बेचे जाने के आरोपों को लेकर भाजपा कार्यालय पर जमकर हंगामा हुआ। नाराज कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर रुपये लेकर अपने चहेतों को टिकट दिलाने और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए।प्रदेश में अब तक एक ही पार्टी पर चुनाव में टिकट बेचने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन आज भाजपा कार्यालय पर जिस तरह कार्यकर्ताओं ने खुलेआम आरोप लगाए उसे देखकर लोग दंग रह गए। बता दें कि भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य पद पर पार्टी…

Read More

सपा ने अरविंद सेन की पत्नी प्रियंका को दिया पंचायत चुनाव का टिकट

अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने 29 जिला पंचायत सदस्यों के लिए सूची जारी कर दी है।इस सूची में जेल में बंद आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन यादव की पत्नी प्रियंका सेन यादव और अरविंद सेन के छोटे भाई पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव की पत्नी इंदू सेन यादव को समाजवादी पार्टी ने चुनाव मैदान में उतार दिया है।देवरानी, जेठानी के चुनाव मैदान में उतरने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।बता दें आईपीएस अरविंद सेन यादव और पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव अयोध्या जनपद के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय मित्रसेन यादव के पुत्र…

Read More