सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग इतिहास के अनेक रहस्यों को संजोये हुए है, यहां पुरातात्विक उत्खनन जरूरी, एएसआई इच्छुक,

(जनसंदेश ब्यूरो)लखनऊ दिसंबर। पूर्वी उत्तर प्रदेश का नेपाल की तराई का जिला महराजगंज का सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग, इतिहास के अनेक रहस्यों को संजोए हुए है। इस क्षेत्र के धरमौली में सोनारी वन भूमि पर पुरातात्विक उत्खनन कार्य कराया जाना चाहिए। एएसआई भी इसके लिए इच्छुक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नियमानुसार राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की स्थायी समिति से अनापत्ति, वन्य जीव क्लीयरेन्स हेतु प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही करें।गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की 16वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होने दुधवा…

Read More

उत्तर प्रदेश में 4,21,557 किसानों से 28.17 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद कर 5253 करोड़ से अधिक का भुगतान

(जनसंदेश ब्यूरो)लखनऊ दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश में खाद्यान्न खरीद और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कहा कि प्रदेश में इस सत्र में अब तक 4,21,557 किसानों से 28.17 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद कर 5253 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में प्रदेश में 5204 क्रय केंद्र संचालित हैं, जिन पर लगभग 01 लाख मीट्रिक टन से अधिक दैनिक धान की खरीद हो रही है। अन्नदाता किसानों के हित में हमने तय किया है कि जब…

Read More

उप्र पुलिस बल में भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट

लखनऊ दिसम्बर: युवाओं के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस बल में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हेतु जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के हितों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।

Read More

अटल की जयंती को भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया,

लखनऊ दिसंबर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयन्ती को भाजपा ने प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया। सोमवार को लोकभवन में स्थापित अटल जी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पुष्पार्चना कर कृतज्ञता से नमन किया। प्रदेश में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ बूथ स्तर पर सुशासन दिवस संगोष्ठियों का आयोजन करके सुशासन के प्रणेता को श्रद्धासुमन अर्पित…

Read More

हमारा पहला लक्ष्य भाजपा को केन्द्र की सरकार से हटाना है- अखिलेश यादव

लखनऊ दिसंबर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार और यूपी में दो बार की सरकार के तमाम झूठे दावों की सच्चाई यह है कि आज भी आदिवासियों, गरीबों और किसानों की हालत ज्यों की त्यों है। उनकी आर्थिक, सामाजिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से सभी त्रस्त हैं। जनता को सामान्य जनसुविधायें बिजली, पानी, सड़क, रोटी, कपड़ा, दवा और पढ़ाई भी भाजपा सरकार में नहीं मिल पा रही है। चारो तरफ लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला…

Read More