लखनऊ 25 दिसम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में गोरखपुर, वाराणसी, मथुरा-वृन्दावन के सुनियोजित विकास के लिए सम्बन्धित विकास प्राधिकरणों द्वारा तैयार जीआईएस बेस्ड महायोजना-2031 का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर, वाराणसी और मथुरा-वृन्दावन जैसे धार्मिक नगरों की पहचान जिन मंदिरों अथवा अन्य प्रतिष्ठित भवनों से है, उनकी प्राचीनता एवं ऐतिहासिकता को बनाये रखने हेतु उनके आसपास उस भवन/मंदिर से अधिक ऊंचाई वाले भवनों के निर्माण की स्वीकृति नहीं दी जानी चाहिए। इस व्यवस्था को…
Read MoreCategory: राज्यों से
लोकसभा की तैयारी के लिए सपा का ब्राहम्ण सम्मेलन,भाजपा सरकार का काम जनता को धोखा देना- अखिलेश यादव,
लखनऊ दिसंबर। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने पहला ब्राहम्ण सम्मेलन किया है। जिसमें बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। कालाधन बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है। भारत को कर्जदार बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार से मुक्ति मिलने पर ही देश में खुशहाली आएगी।उन्होंने कहा आज पीड़ित, वंचित समाज का अंग बन गया है। समाजवादी पार्टी उनके संघर्ष में साथ…
Read Moreमातृशक्ति स्वयं का, परिवार, समाज और राष्ट्र का चिंतन भारतीय दृष्टिकोण से करें : मीनाक्षी पिशवे
लखनऊ दिसंबर। महिला समन्वय की अखिल भारतीय संयोजिका मीनाक्षी पिशवे ने कहा कि, भारत की आत्मा को समझने के लिए भारतीय दृष्टिकोण रखना जरूरी है। सभी महिलाएं स्वयं का, परिवार, समाज और राष्ट्र का चिंतन भारतीय दृष्टिकोण से करें। उन्होंने महिला समन्वय द्वारा परिवार प्रबोधन, पर्यावरण गतिविधि, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य एवं स्वदेशी जैसे विषयों पर विशेष बल देने का सुझाव दिया। भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पुरातन काल से ही अग्रणी है अतः हमें शारीरिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक विकास को पुनर्स्थापित करना है। सहकार भारती की राष्ट्रीय सह…
Read Moreलाभार्थियों को सौंपी आवास की चाबी और गैस सिलिंडर,विकसित भारत संकल्प यात्रा से हर वर्ग को किया जा रहा समृद्ध -केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ दिसंबर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को बरेली के विकासखंड भोजीपुरा की नगर पंचायत रिठौरा प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया और विकसित भारत संकल्प की शपथ भी दिलाई।उप मुख्यमंत्री ने प्रांगण में कृषि विभाग, विद्युत विभाग, ग्राम विकास विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, उद्योग विभाग, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम कौशल सम्मान निधि योजना, मिशन शक्ति, महिला एवं बाल विकास विभाग आदि विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर…
Read More‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ युवाओं, महिलाओं, किसानों के हक की आवाज को मजबूत करने वाली यात्रा- अजय राय
लखनऊ दिसंबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी की ‘यूपी जोड़ो यात्रा‘ अपने पांचवे दिन बिजनौर पहुंची। जिले के नहटौर नगर, सेनी धर्मशाला से मेन बाजार होते हुये एजेन्सी चौक, पीर की चुंगी, हल्दौर चौराहा होते हुए नूरपुर रोड़ से नूरपुर की तरफ रवाना हुई। यात्रा के दौरान कांग्रेसजनों के हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां थी। ग्राम चक गोवर्धन, आंकु, खण्ड साल, बाला पुर, कुंडा होते हुए नगर पालिका नूरपुर पहुंची जहाँ अमरोहा तिराहे पर ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ का भव्य स्वागत किया गया।यात्रा के…
Read More