ललित गर्ग। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी के भीड़भरे इलाके में मंगलवार को दिन-दहाड़े बीच सड़क पर 21 साल की एक युवती को 34 साल के एक सिरफिरे आशिक ने ढाई मिनट में कंैची से बाइस बार गोद डाला, इस रोंगटे खड़ी कर देने वाली दर्दनाक, वीभत्स, डरावनी घटना को देखकर देश की संवेदना एक बार फिर थर्रा गई है, खौफ व्याप्त हो गया है और हर कोई स्वयं को असुरक्षित मान रहा है। आरोपी सेवानिवृत्त पुलिस सब-इंस्पेक्टर का बेटा है और एक कम्प्यूटर संस्थान चलाता है। युवती ने साल…
Read MoreCategory: विचार
एक आधुनिक सौगात है क्राउडफंडिंग
ललित गर्ग। एक नया बनता हुआ भारत हमारे सामने है। इस भारत के कई सपने हैं। कुछ सपने राजनीति के जमीन से उगते हैं तो कुछ समाज के उर्वर मस्तिष्कों से। कुछ सपने उन आंखों के हैं जिन्होंने अतीत देखा है, तो कुछ उनके जिनकी निगाहों में युवा रंग झिलमिलाते हैं। इन्हीं सपनों ने जीने का नया तरीका दिया है, सोच को बदला है और जीवन को सुगम बनाने की कोशिश की गयी है। ऐसी ही एक आधुनिक सौगात है क्राउडफंडिंग। इसको लेकर कुछ नये स्टार्टअप बहुत उत्साहित हैं और…
Read Moreनेपाल से फिर नजदीकी
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड की भारत यात्रा से भारत-नेपाल संबंधों में फिर से गर्मजोशी लौटी है। दूसरी बार नेपाल की सत्ता संभालने के बाद उन्होंने चीन से पहले भारत आने का फैसला करके यह संदेश दे दिया कि भारत न सिर्फ उनके लिए बल्कि नेपाल के लिए भी ज्यादा अहम है। वह पिछले कुछ समय से चली आ रही गलतफहमी को दूर करके दोनों के बीच दोस्ती को फिर से मजबूत बनाना चाहते हैं। भारत ने भी उनके दौरे को काफी महत्व दिया। इस दौरान भारत-नेपाल के…
Read Moreमृत्यु का भय है अच्छे जीवन की शुरुआत
ललित गर्ग। इस संसार की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि हम प्रतिक्षण जीवन को खोते हैं लेकिन इसके बाद भी मृत्यु के बारे में नहीं सोचते। सृष्टि के विधान में जन्म के साथ मृत्यु का अनिवार्य योग निश्चित है। महापुरुषों का कहना है कि मृत्यु की भी उपयोगिता है इसीलिये ईश्वर ने मृत्यु का विधान रचकर प्राणिमात्र पर बड़ा उपकार किया है। मृत्यु जीवन का अंतिम सत्य है, उसे टाला नहीं जा सकता है, वह तो अवश्यम्भावी है। काल के आगे सभी बेबस हो जाते हैं, किसी…
Read Moreताजमहल पर क्राउड मैनेजमेंट
डा. राधेश्याम द्विवेदी। पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण पडऩे वाले दबाव से विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल के अस्तित्व पर संकट पैदा हो गया है. सैकड़ों पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के लिए आ रहे हैं। ऑनलाइन टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री और ताज के तीनों गेटों मधुमक्खियों की तरह जुटे पर्यटकों से ताजमहल हाउसफुल है। ताजमहल पर खासकर शनिवार और रविवार को अक्सर जबरदस्त भीड़ होती है। हजारों लोग मुख्य स्मारक पर खड़े होते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने नीरी से ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ के दबाव और…
Read More