नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्र सरकार की सामरिक गलतियों की देश को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने चीन और पाकिस्तान के संदर्भ में अपने एक बयान तथा सरकार की कुछ टिप्पणियों का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘इस सरकार की सामरिक गलतियों की भारी कीमत देश को चुकानी होगी। राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों के दौरान सीमा पर चीन के साथ तनाव को लेकर सरकार पर लगातार हमले करते रहे हैं। संसद के इस साल के बजट सत्र के पहले…
Read MoreCategory: MainSlide
हार रहा कोरोना: केन्द्र ने राज्यों को दी ढील की छूट
नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पडऩे लगी है। शुक्रवार को भारत में कोरोना के 13 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए, हालांकि मरने वालों की संख्या 300 पार रही। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने मासिक कोविड -19 दिशानिर्देश जारी करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आर्थिक गतिविधियों को सावधानी के साथ खोलने की अनुमति दी है। कहा है कि देश भर में कोविड-19 मामलों में उल्लेखनीय गिरावट के साथ राज्य और केंद्रशासित सरकारें खेल, सामाजिक, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सिनेमा हॉल,…
Read Moreराहुल की अपील: कांग्रेस को चुने यूपी की जनता
चुनाव डेस्क। कांगे्रस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘यूपी के लोग दूसरे प्रदेशों में मैंने श्रम करते देखा है, वहां जाकर पूरा खून-पसीना निकल जाता है। आपको यहां रोजगार क्यों नहीं मिल सकता। महाराष्ट्र से लोग यूपी क्यों नहीं आ रहे हैं। क्योंकि कभी आपने समाजवादी पार्टी को चुना, कभी बीजेपी को चुना, कभी बीएसपी को चुनते हैं और इन सबने आपसे झूठे वादे किए। श्री गांधी ने कहा कि अबकी बार यूपी की जनता कांग्रेस को चुने।
Read Moreबंगाल निकाय चुनाव: नहीं होगी अद्र्धसैन्य बलों की तैनाती
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें राज्य की 108 नगरपालिकाओं में चुनाव के लिए अद्र्धसैन्य बलों की तैनाती का निर्देश देने की मांग की गई थी। इन नगरपालिकाओं के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने भाजपा नेताओं मौसमी रॉय और प्रताप बनर्जी की ओर से पेश सीनियर वकील पी एस पटवालिया से कहा, “सॉरी, हम इस याचिका पर विचार करने के इच्छुक…
Read Moreआरएसएस की सलाह: रूस पर दबाव बनाए मोदी सरकार
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने केंद्र सरकार से अपील की है को वो यूक्रेन के खिलाफ सैन्य हमलों को रोकने के लिए रूस पर दबाव बनाए। आरएसएस ने कहा कि युद्ध समस्याओं का समाधान नहीं करता है बल्कि मानवता को नुकसान पहुंचाता है। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर अटैक कर दिया। युद्ध का आज दूसरा दिन है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के काफी नजदीक पहुंच गई है। आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि…
Read More