बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के कई नेता

नयी दिल्ली। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक सर्बदीप सिंह विर्क सहित कई जानीमानी हस्तियों ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने यहां संवाददाता सम्मेलन कर पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया और कहा कि इनके आने से पंजाब में भाजपा की स्थिति और मजबूत होगी। विर्क के अलावा उद्योगपति हरचरण सिंह रनौता, पंजाब सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह जीरा, शिरोमणि अकाली दल के पूर्व…

Read More

हरियाणा सरकार भी लेगी किसानों पर हुए मुकदमे वापस

डेस्क। हरियाणा की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान मरे लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की पहल की है। इसके अलावा आंदोलन के दौरान जिन किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उन पर से केस वापस लिए जाएंगे। भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने यह जानकारी दी है। यही नहीं सीएम मनोहर लाल खट्टर के बुलावे पर किसान नेताओं का एक दल मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मिलने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गया है। चढ़ूनी ने कहा. ‘सीएम मनोहर लाल खट्टर…

Read More

शिवराज का कमलनाथ पर हमला: चौथी पारी में फ्रंटफुट पर

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहाकि लोकतंत्र में जो अधिकार है उसी के तहत मुख्यमंत्री पद पर हूं। मुख्यमंत्री का पद अहंकार के लिए नहीं है, जनता की सेवा के लिए है। उन्होंने कहाकि अगर हमारे मित्र अगर एक्टर कहते हैं, डायरेक्टर कहते हैं तो यह साफ नजर आता है कि उनकी सोच कितनी छिछली और उथली है। वह काम के आधार पर हमारा विरोध नहीं कर पाते हैं। इसलिए हम अगर काम करते हैं तो इस काम में भी उन्हें एक्टर नजर आता है। मैं…

Read More

बघेल का सिंहदेव पर तंज: ढाई साल की बात खत्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री की चर्चा पिछले दिनों काफी चर्चा में रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बीच इसको लेकर दिल्ली तक खूब दौड़ भी हुई। शुक्रवार को यह चर्चा एक बार फिर सुनने को मिली। एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कह दिया कि अब तो तीन साल हो चुके हैं। इसलिए ढाई साल की बात ही खत्म। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभी तक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता आ रहा हूं। आगे जब तक हाईकमान का निर्देश…

Read More

उत्तराखंड: सबसे अमीर बीजेपी विधायक बने सतपाल महराज

देहरादून। उत्तराखंड के मौजूदा विधायकों में 71 फीसदी करोड़पति हैं। करोड़पति विधायकों में सर्वाधिक भाजपा के हैं। सर्वाधिक संपत्ति वाले विधायकों की सूची में टॉप पर मौजूदा काबीना मंत्री एवं चौबट्टाखाल के विधायक सतपाल महाराज हैं। एडीआर की ओर से जारी सूची के मुताबिक, महाराज की 80 करोड़ रुपये से अधिक की संपति है। आपराधिक छवि मामले में भी भाजपा विधायकों की संख्या ज्यादा है। आपराधिक छवि के कुल 20 विधायकों में से सर्वाधिक 10 भाजपा के हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव और…

Read More