चुनाव डेस्क। यूपी चुनाव में सिराथू विधानसभा सीट सबसे चर्चित सीट है। यहां से राज्य के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनावी मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी गठबंधन ने यहां से पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है। इस मुकाबले पर दोनों दलों में कड़ी टक्कर है। यहां पांचवे चरण में 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। इस चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर वोटिंग है। कौशांबी की सबसे हॉट सीट सिराथू पर पूरे राज्य की नजरें हैं। यहां से प्रदेश के डेप्युटी सीएम मौर्य चुनावी मैदान में…
Read MoreCategory: राजनीति
जहूराबाद विस सीट: ओपी राजभर की राह हुई कठिन
गाजीपुर। खुद को किंग मेकर और ‘किंग ब्रेकर’ के रूप में गर्व महसूस करने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर खुद अपने जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में कठिन हालात का सामना कर रहे हैं। बीजेपी ने राजभर वोटों में सेंध लगाने के लिए दो बार के पूर्व विधायक कालीचरण राजभर को मैदान में उतारा है और अब बसपा ने पूर्व सपा मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। सपा सरकार में एक शक्तिशाली मंत्री मानी जाने वाली फातिमा दोनों के अलग होने…
Read Moreअखिलेश की हुंकार: बीजेपी को माफ नहीं साफ करना है
डेस्क। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रयागराज में सायं कार्यकताओं से भेंट के अलावा हंडिया और नौबस्ता में तथा प्रतापगढ़ में फूलपुर और कुण्डा क्षेत्र में सम्मेलनों को सम्बोधित किया। श्री यादव ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों से समाजवादी प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा भाजपा को माफ नहीं साफ कर देना है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट डालने से भर्ती खुलेगी। वोट डालने से नौकरी मिलेगी। वोट डालने से ग्यारह लाख नौकरियों में भर्ती…
Read Moreदेश को दिशा दिखाने वाला प्रदेश, गरीबी से भरा हुआ है: प्रियंका गांधी
लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज बाराबंकी और गोंडा की विधानसभाओं में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया और रोडशो कर कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट देने की अपील। अपने संबोधन में उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, छुट्टा जानवरों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती महान है, इस धरती ने रफ़ी अहमद किदवई जैसे आजादी की लड़ाई लडऩे वाले नेता दिए। उन्होंने कहा सबसे ज्यादा नौजवानों की ऊर्जा उत्तर प्रदेश में हैं। यहां की धरती उपजाऊ है, यहां…
Read Moreराजनाथ का दावा: डबल इंजन की सरकार ने रचा इतिहास
देवरिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने 40 मिनट के चुनावी भाषण में कभी हिंदी तो कभी भोजपुरी बोलते हुए लोगों का ध्यान केन्द्रित किया। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से हाथ उठावाते हुए पूछा कि पार्टी से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आप लोगों को मिलता है कि नहीं। इस सवाल पर जनता ने योजनाओं का लाभ मिलने की हामी भरी। इसी दौरान कुछ युवाओं से देवरिया में आर्मी भर्ती कैंप स्थापित करने की मांग की। इस पर राजनाथ सिंह ने चुनाव बाद कैंप स्थापित कराने का…
Read More