यूपी की 58 सीटों के लिए थमा प्रचार: 10 को वोटिंग

चुनाव डेस्क। यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का शोर थम गया है। पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र के 11 जिलों की 58 सीटों पर गुरुवार 10 फरवरी को मतदान होगा। बुधवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हो जाएंगी।शाम तक सभी को अपने-अपने बूथों पर पहुंचाने से लेकर मतदान से जुड़ी अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा का भी मुकम्मल इंतजाम किया गया है। पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में वोटिंग…

Read More

अमेठी विस: त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे राजा

आशुतोष मिश्र, अमेठी। अमेठी विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर होने के आसार हैं। सामूहिक दुष्कर्म में दोषी होने के बाद सजा काट रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी सपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, कांग्रेस ने आखिरी वक्त में संजय सिंह के धुर विरोधी आशीष शुक्ला को मैदान में उतार दिया है। बसपा से रागिनी तिवारी पहले से ही मैदान में हैं। यहां भाजपा, सपा और कांग्रेस के बीच अब त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं।वैसे विधानसभा अमेठी प्रदेश की हमेशा हाट सीट रही है। स्वर्गीय संजय गांधी…

Read More

कांग्रेस ने की डिजीटल मैराथन की तैयारी

चुनाव डेस्क। यूपी में ‘लडक़ी हूं लड़ सकती हूं’ नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस महिला सशक्तिकरण और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नए नए तरीके अपना रही है। घोषणापत्र और चुनावी वादों से इतर कांग्रेस ‘लडक़ी हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन के जरिये लाखों लड़कियों तक पहुंची और यह सिलसिला अब भी जारी है। फिजिकल रैलियों पर रोक लगने के बाद कांग्रेस अब डिजिटल मैराथन के जरिये लाखों छात्राओं तक पहुंच रही है। महिलाओं को 40त्न टिकट, महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र, छात्राओं…

Read More

यूपी विस की 58 सीटों के लिए कल थमेगा प्रचार

चुनाव डेस्क। प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण में फैसले की घड़ी नजदीक आ गई है। मंगलवार शाम पांच बजे पश्चिमी यूपी और बृज क्षेत्र की 58 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद मतदान की तैयारी शुरू हो जाएगी। गुरुवार 10 फरवरी को मतदान होगा। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित पांचों राज्यों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार इन पांचों राज्यों की चुनाव मशीनरी को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिये हैं। पहले चरण के 11 जिलों में शामली,…

Read More

अमेठी जिले की दो सीट पर कटा सपाई टिकट: तीसरे की बारी

आशुतोष मिश्र, अमेठी। यूपी विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट बने अमेठी जनपद की दो विधानसभाओं में नामांकन के बाद अपने दो प्रत्याशियों का टिकट रातोंरात काट कर समाजवादी पार्टी ने पूरे जिले में हलचल मचा दी है। अखिलेश यादव ने तिलोई और जगदीशपुर सुरक्षित विधानसभा से अपने दो प्रत्याशियों का टिकट काट दिया है। जबकि दोनों नामांकन दाखिल कर चुके थे।प्रत्याशियों को जानकारी मिलते ही पूरे अमेठी की सियासत में तूफान आ गया है। तिलोई व जगदीशपुर सुरक्षित से सपा प्रत्याशियों का टिकट कटने के बाद अब अमेठी विधान सभा…

Read More