केजरीवाल आइसोलेशन में: पत्नी कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। उनकी पत्नी भी होम आइसोलेशन में हैं। केजरीवाल ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली में आज से लॉकडाउन शुरू हो चुका है। ये फैसला आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। कृपया इसमें सरकार का सहयोग करें, अपने घर पर ही रहें, संक्रमण से बचकर रहें।

Read More

शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव में बवाल: पुलिस पहुंचीं

लखनऊ। वसीम रिजवी के समर्थन में आए अली अश्तर की फर्जी वोटिंग के प्रयास में हुई ठुकाई, माहौल गर्म। मौलाना कल्बे जव्वाद ने भी अपने मताधिकार का किया प्रयोग। अशफाक और वसीम रिजवी के गाली-गलौज के बाद हटाए गए वसीम रिजवी के गनर। अशफाक जिया और वसीम रिजवी हैं वक्फ बोर्ड के मुत्तावली कोटे से सदस्य के प्रत्याशी। करीब 10 बजे हुई थी ये घटना। शिया वक्फ बोर्ड का चुनाव कुछ देर के लिए हुआ था बाधित। अशफाक जिया की आपत्ति के बाद एसीपी हजरतगंज ने मौके पर पहुँच कर…

Read More

बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों का होगा टीकाकरण

नई दिल्ली। हरियाणा और दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन ने खट्टर सरकार की टेंशन और बढ़ा दी है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कोरोना के बढ़ते मामलों और किसान आंदोलन को लेकर गंभीर चिंता जताई है। विज ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा में सभी की चिंता करना मेरा कर्तव्य है। किसान बड़ी संख्या में यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हमने उन्हें कोविड-19 का टीका लगाने और टेस्ट करने का फैसला किया है। इससे पहले विज ने कहा था कि आज जब एक बार…

Read More

कैसे हारेगा कोरोना: 23 फीसदी वैक्सीन हुई बर्बाद

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों से वैक्सीन की कमी कि शिकायतें आ रही हैं। वहीं बड़ी संख्या में इन टीकों की बर्बादी की खबर हिला देने वाली है।जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल तक देश के कई राज्यों में कुल टीकों का करीब 23 फीसदी बर्बाद कर दिया गया। इसके अनुसार सबसे अधिक वैक्सीन की बर्बादी तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब, मणिपुर और तेलंगाना में हुई है। आरटीआई की रिपोर्ट से पता चला है कि राज्यों द्वारा 11 अप्रैल तक कुल 10.34 करोड़ में से 44.78 लाख टीके बर्बाद कर दिए गए।…

Read More

ऑक्सीजन का टोटा: केन्द्र को कोर्ट की फटकार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई शहरों के कई अस्पतालों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इसी से जुड़े एक मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मरीजों को ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति नहीं की जा रही है। कोर्ट ने केन्द्र सरकार से सवाल किया कि क्या उद्योगों की ऑक्सीजन आपूर्ति कम करके उसे वह मरीजों को मुहैया करा सकती है। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा…

Read More